Google सेवा की शर्तें

प्रभावी 30 जुलाई 2026 | संग्रह किए गए वर्शन | पीडीएफ़ डाउनलोड करें

फ़्रांस

इन शर्तों में क्या-क्या शामिल है

आप शायद इन सेवा की शर्तों को बिना पढ़े आगे बढ़ना चाहते हों, लेकिन आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि Google की इस्तेमाल करते समय आप हमसे क्या उम्मीद कर सकते हैं और हम आपसे क्या उम्मीद करते हैं.

सेवा की इन शर्तों से Google के कारोबार के काम के तरीके, हमारी कंपनी पर लागू होने वाले कानूनों, और हमारे लिए हमेशा से सही मानी जाने वाली चीज़ों का पता चलता है. इस तरह, ये सेवा की शर्तें यह तय करने में मदद करती हैं कि हमारी सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करते समय, आपके और Google के बीच कैसा रिश्ता होना चाहिए. उदाहरण के लिए, शर्तों में इन शीर्षकों वाले विषय शामिल होते हैं:

इन शर्तों को समझना ज़रूरी है, क्योंकि ये शर्तें स्वीकार करने के बाद ही आप हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं हमारा सुझाव है कि आप इन शर्तों को डाउनलोड कर लें, ताकि आने वाले समय में, ज़रूरत पड़ने पर इन्हें देखा जा सके. हम इन शर्तों और इनके पिछले सभी वर्शन की जानकारी हमेशा यहां उपलब्ध कराते हैं.

इन शर्तों के अलावा, हमारी एक निजता नीति भी है. हालांकि, यह नीति इन शर्तों का हिस्सा नहीं है, लेकिन हम सलाह देते हैं कि आप इसे पढ़ें. इससे आप बेहतर तरीके से समझ पाएंगे कि आप अपनी निजी जानकारी को कैसे मिटा सकते हैं और उसे कैसे अपडेट, प्रबंधित, और एक्सपोर्ट कर सकते हैं.

शर्तें

सेवा देने वाली कंपनी

यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) और स्विट्ज़रलैंड में, Google की यह कंपनी उपलब्ध कराती है और आप इसी कंपनी के साथ अनुबंध करते हैं:

Google Ireland Limited
आयरलैंड के कानून के तहत गठित और संचालित
(पंजीकृत संख्या: 368047 / वैट नंबर: IE6388047V)

Gordon House, Barrow Street
डबलिन 4
आयरलैंड

उम्र से जुड़ी शर्तें

अगर अभी आपकी उम्र, अपना Google खाता खुद प्रबंधित करने के लिए तय की गई ज़रूरी उम्र से कम है, तो Google खाते का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक की अनुमति लेनी होगी. कृपया इन शर्तों को अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को पढ़ने के लिए कहें.

अगर आप माता/पिता या कानूनी अभिभावक हैं और अपने बच्चे को का इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं, तो ये शर्तें आप पर लागू होती हैं. साथ ही, सेवाओं पर आपका बच्चा जो भी करेगा, उसके लिए आप ही ज़िम्मेदार होंगे.

कुछ Google सेवाओं में उम्र से जुड़ी दूसरी शर्तें भी होती हैं. इन शर्तों की जानकारी सेवा की खास शर्तों और नीतियों में दी जाती है.

Google के साथ आपका रिश्ता

इन शर्तों से आपके और Google के बीच रिश्ता कायम करने में मदद मिलती है. जब हम “Google,” “हम,” “हमें,” “हमारा,” और “हमारे,” कहते हैं, तो इसका मतलब है कि हम Google Ireland Limited और इसके की बात कर रहे हैं.

मोटे तौर पर, हम आपको अपनी को ऐक्सेस करने और इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि आपने इन शर्तों का पालन करने के लिए सहमति दी हो. इन शर्तों से पता चलता है कि Google का कारोबार कैसे काम करता है. हम Search, Maps, और Gmail जैसे अपने कई प्रॉडक्ट को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराते हैं. विज्ञापन की मदद से, हम सभी लोगों को बिना शुल्क के अपने प्रॉडक्ट उपलब्ध करा पाते हैं. हम कारोबारों को विज्ञापन स्पेस बेचकर पैसे कमाते हैं. साथ ही, हम आपकी सेटिंग के मुताबिक आपके डेटा का इस्तेमाल, आपको काम के विज्ञापन दिखाने के लिए करते हैं. विज्ञापन दिखाते समय, हम आपको साफ़ तौर पर जानकारी देते हैं. साथ ही, आपको ऐसे कंट्रोल भी उपलब्ध कराते हैं जिनकी मदद से आप सोच-समझकर फ़ैसला ले सकें. जैसे, विज्ञापन दिखाने के लिए आपकी किस जानकारी का इस्तेमाल किया गया है. हम अपने प्रॉडक्ट को आपके लिए ज़्यादा मददगार बनाने के लिए, आपकी निजी जानकारी का भी इस्तेमाल करते हैं. उदाहरण के लिए, हम आपकी निजी जानकारी इस्तेमाल करके, आपको खोज बॉक्स में अपने-आप शब्दों के सुझाव दे पाते हैं और Maps की मदद से जल्दी घर पहुंचने में आपकी मदद करने जैसे कई और काम कर पाते हैं. ज़्यादा जानने के लिए, Google का कारोबार कैसे काम करता है लेख पढ़ें.

आप हमसे क्या उम्मीद कर सकते हैं

कई तरह की उपयोगी सेवाएं उपलब्ध करवाना

हम कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, जिन पर ये शर्तें लागू होती हैं. इनमें ये सेवाएं शामिल हैं:
  • ऐप्लिकेशन और साइटें (जैसे, Search और Maps)
  • प्लैटफ़ॉर्म (जैसे, Google Shopping)
  • इंटिग्रेट की गई सेवाएं (जैसे, अन्य कंपनियों के ऐसे ऐप्लिकेशन या साइटें जिनमें Maps को एम्बेड किया गया है)
  • डिवाइस (जैसे, Google Nest और Pixel)

इनमें से कई सेवाओं में ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल होता है जिसे स्ट्रीम किया जा सकता है या जिसके साथ इंटरैक्ट किया जा सकता है.

हमारी सेवाएं साथ मिलकर काम करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं. इस वजह से, आपके लिए एक गतिविधि से अगली गतिविधि पर जाना ज़्यादा आसान होता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके Calendar के इवेंट में कोई पता शामिल है, तो उस पते पर पहुंचने के लिए Maps की मदद ली जा सकती है. इसके लिए, आपको उस पते पर क्लिक करना होगा.

Google की सेवाओं को बेहतर बनाना और उन्हें अपडेट और डेवलप करना

ऊपर दी गई सभी शर्तों के मुताबिक, वैसे तो “सेवाओं” शब्द के दायरे में बहुत सी चीज़़ें आती हैं, लेकिन इस कानून के तहत कुछ चुनिंदा मामलों में “डिजिटल कॉन्टेंट”, “सेवाओं”, और “प्रॉडक्ट” का मतलब अलग-अलग हो सकता है. इसलिए, हम इस सेक्शन और कानूनी गारंटी सेक्शन में ज़्यादा सटीक शब्द ही इस्तेमाल करते हैं.

हम अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई टेक्नोलॉजी और सुविधाएं विकसित कर रहे हैं. उदाहरण के तौर पर, हम आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके, तुरंत अनुवाद जैसी सुविधाएं देते हैं. इनकी मदद से, हम आपके डिवाइस में मौजूद मैलवेयर और स्पैम को बेहतर तरीके से पहचानकर, उन्हें रोकने की सुविधा भी देते हैं.

अपने डिजिटल कॉन्टेंट, सेवाओं, और सामान को लगातार बेहतर बनाने के लिए, हम इनमें कुछ बदलाव कर सकते हैं. इनमें सुविधाओं और फ़ंक्शन को जोड़ना या हटाना, इन्हें इस्तेमाल करने की सीमा को बढ़ाना या कम करना, और नया डिजिटल कॉन्टेंट या नई सेवाएं उपलब्ध कराना या पुराने कॉन्टेंट या पुरानी सेवाओं को बंद करना शामिल है. साथ ही, हम इन अन्य वजहों से भी अपने डिजिटल कॉन्टेंट, सेवाओं या सामान में बदलाव कर सकते हैं:

  • नई टेक्नोलॉजी जोड़ने पर
  • यह दिखाने के लिए कि किसी सेवा को इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में कितनी कमी या बढ़ोतरी हुई है
  • तीसरे पक्ष के साथ हमारी साझेदारी और लाइसेंसों में हुए मुख्य बदलावों को दिखाने के लिए
  • आपको बुरे बर्ताव या किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए
  • कानूनी मसलों, नियमों के पालन या सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं हल करने के लिए

हमें कानूनी तौर पर ज़रूरी अपडेट भी करने होंगे. ये ऐसे अपडेट होते हैं जिनकी मदद से हम यह पक्का करते हैं कि डिजिटल कॉन्टेंट, सेवाएं या प्रॉडक्ट कानूनी तौर पर मान्य हों. हम कम से कम उतनी समयावधि के लिए ये अपडेट ज़रूर करेंगे जिसका ज़िक्र कानूनी गारंटी सेक्शन में किया गया है. हम ये अपडेट अपने डिजिटल कॉन्टेंट, प्रॉडक्ट, और सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं. सुरक्षा से जुड़ी दूसरी चीज़ों को ध्यान में रखकर और हमारे डिजिटल कॉन्टेंट, प्रॉडक्ट, और सेवाओं की क्वालिटी के स्टैंडर्ड को आपकी उम्मीद के मुताबिक बनाए रखने के लिए भी ये अपडेट किए जाते हैं. क्वालिटी के स्टैंडर्ड के बारे में कानूनी गारंटी सेक्शन में बताया गया है. सुरक्षा से जुड़े जोखिमों से बचाने वाले अपडेट, अपने-आप इंस्टॉल हो सकते हैं. इनके अलावा, अन्य सभी अपडेट को इंस्टॉल करने या न करने का फ़ैसला आपका होता है.

हम अपने उत्पादों के लिए कड़े मानकों वाले शोध कार्यक्रम चलाते हैं. हम किसी भी सेवा में बदलाव करने या उसे बंद करने से पहले, उपयोगकर्ता के तौर पर आपके हितों, आपकी सही अपेक्षाओं, और आप पर या दूसरों पर होने वाले संभावित असर को ध्यान में रखते हैं. कोई ठोस वजह होने पर ही हम सेवाओं में बदलाव करते हैं या उन्हें बंद करते हैं.

अगर हमारे किए गए किसी बदलाव की वजह से आपको हमारे डिजिटल कॉन्टेंट, सेवाओं या प्रॉडक्ट को ऐक्सेस या इस्तेमाल करने में समस्या होने वाली है या अगर हम किसी सेवा को पूरी तरह से बंद करने वाले हैं, तो आपको ईमेल भेजकर इसकी सूचना सही समय पर पहले ही दे दी जाएगी. इस ईमेल में, यह भी बताया जाएगा कि हम कौनसे बदलाव करने वाले हैं और वे कब लागू होंगे. अगर इन बदलावों की वजह से आपको कोई गंभीर नुकसान होता है, तो ईमेल में यह जानकारी भी दी जाएगी कि आपके पास हमारे साथ हुए कानूनी समझौते को खत्म करने का अधिकार है. हालांकि, बुरे बर्ताव या नुकसान को रोकने, कानूनी समझौते की शर्तों को पूरा करने या सुरक्षा और संचालन की समस्याओं को ठीक करने से जुड़े मामलों में पहले सूचना नहीं दी जाएगी. आपको Google Takeout का इस्तेमाल करके को अपने Google खाते से एक्सपोर्ट करने का मौका दिया जाएगा. यह प्रक्रिया लागू कानून और हमारी नीतियों के मुताबिक पूरी की जाएगी.

हम आपसे क्या उम्मीद करते हैं

इन शर्तों और किसी खास सेवा की अतिरिक्त शर्तों का पालन करें

हमारी को ऐक्सेस और इस्तेमाल करने के लिए आपको दी गई अनुमति तब तक जारी रहेगी, जब तक आपसे यहां दी गई शर्तों और नियमों के उल्लंघन की कोई गलती नहीं होगी:

आप इन शर्तों को पीडीएफ़ फ़ॉर्मैट में देख सकते हैं. साथ ही, इन्हें कॉपी और सेव कर सकते हैं. अपने Google खाते में साइन इन करके, आप इन शर्तों और किसी सेवा की खास शर्तों को स्वीकार कर सकते हैं.

आम सवालों के जवाब देने और हमारी सेवाओं के इस्तेमाल को लेकर उम्मीदें तय करने के लिए हम आपके लिए कई नीतियां, सहायता केंद्र, और दूसरे संसाधन भी उपलब्ध कराते हैं. इन संसाधनों में हमारी निजता नीति, कॉपीराइट सहायता केंद्र, सुरक्षा केंद्र, पारदर्शिता केंद्र, और हमारी नीतियों वाली साइट से ऐक्सेस किए जा सकने वाले अन्य पेज शामिल हैं. आखिर में, हम अपनी सेवाओं में खास निर्देश और चेतावनियां दे सकते हैं – जैसे, ऐसा डायलॉग बॉक्स दिखाना जो आपको अहम जानकारी के बारे में सूचना दे.

भले ही हम आपको अपनी सेवाएं इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं, लेकिन हम इन सेवाओं से जुड़े हमारे पास ही रहते हैं.

दूसरों का सम्मान करें

हम ऐसा माहौल बनाकर रखना चाहते हैं जहां सभी का सम्मान हो. इसके लिए आपको व्यवहार से जुड़े इन मूल नियमों का पालन करना होगा:
  • लागू कानूनों का पालन करना, जिनमें एक्सपोर्ट पर लागू नियंत्रण, पाबंदियां, और मानव तस्करी से जुड़े कानून शामिल हैं
  • दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना, जिसमें निजता और बौद्धिक संपत्ति के अधिकार शामिल हैं
  • दूसरों को या खुद को नुकसान न पहुंचाना या दूसरों के साथ या अपने साथ बुरा बर्ताव न करना (या न तो ऐसे नुकसान या बुरे बर्ताव की धमकी देना या इन्हें बढ़ावा देना). उदाहरण के लिए, दूसरों को भ्रम में डालना, उनसे झूठ बोलना, गैरकानूनी तरीके से उनका नाम इस्तेमाल करके कोई काम करना, उनकी मानहानि करना, उन्हें डराना, धमकी देना, उनका उत्पीड़न करना या उन्हें स्टॉक करना

हमारी किसी सेवा की अतिरिक्त शर्तों और नीतियों में, उस सेवा को सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में कुछ अतिरिक्त शर्तों और नीतियों की जानकारी दी जाती है. इनका पालन उस सेवा को इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति को करना चाहिए. जैसे, जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदियों के बारे में नीति में बताई गई अतिरिक्त शर्तें और नीतियां. अगर आपको लगता है कि कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो आपके पास गलत इस्तेमाल की शिकायत करने की सुविधा होती है. आपको हमारी कई सेवाओं पर यह सुविधा मिलती है. अगर हम किसी सेवा के गलत इस्तेमाल की शिकायत मिलने पर कोई कार्रवाई करते हैं, तो हम उसके लिए अपनाई गई प्रोसेस की जानकारी भी देते हैं. इस प्रोसेस के बारे में, समस्याएं होने पर कार्रवाई करना सेक्शन में बताया गया है.

हमारी सेवाओं का गलत इस्तेमाल न करें

हमारी सेवाओं को ऐक्सेस या इस्तेमाल करने वाले ज़्यादातर लोग उन सामान्य नियमों को समझते हैं जिनकी मदद से इंटरनेट को सभी के लिए उपलब्ध कराया जाता है और सुरक्षित रखा जाता है. अफ़सोस है कि कुछ लोग इन नियमों का पालन नहीं करते हैं. इसलिए, हम यहां उन लोगों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इससे हमें अपनी सेवाओं का गलत इस्तेमाल रोकने और उपयोगकर्ताओं को बुरे बर्ताव से बचाने में मदद मिलती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए:

आपको हमारी सेवाओं या सिस्टम का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, उनमें रुकावट नहीं डालनी चाहिए या उनसे छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. उदाहरण के लिए:
  • मैलवेयर का इस्तेमाल करना
  • स्पैम करना, हैकिंग करना या हमारे सिस्टम या सुरक्षा से जुड़े इंतज़ामों को बायपास करना
  • डिवाइस से निर्माता की पाबंदियों को हटाना, जानकारी हासिल करने की कोशिश करना या प्रॉम्प्ट इंजेक्शन का इस्तेमाल करना. हालांकि, सुरक्षा और गड़बड़ी की जांच करने वाले हमारे प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, ऊपर बताए गए काम किए जा सकते हैं
  • धोखाधड़ी या गुमराह करने के मकसद से हमारी सेवाओं या कॉन्टेंट को ऐक्सेस करना या इस्तेमाल करना. जैसे:
    • फ़िशिंग का इस्तेमाल करना
    • नकली खाते या कॉन्टेंट बनाना. इसमें झूठी समीक्षाएं लिखना भी शामिल है
    • लोगों को गुमराह करना कि जनरेटिव एआई की मदद से बनाया गया कॉन्टेंट किसी इंसान ने बनाया है
    • ऐसी सेवाएं उपलब्ध कराना जिनके बारे में लगता है कि उन्हें आपने (या किसी दूसरे व्यक्ति ने) बनाया है, जबकि वे हमारी सेवाएं हैं
  • ऐसी सेवाएं उपलब्ध कराना जिनके बारे में लगता है कि वे हमारी सेवाएं हैं, जबकि असल में ऐसा नहीं है
  • किसी व्यक्ति के कानूनी अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए हमारी सेवाओं और इनमें दिखाया जाने वाला कॉन्टेंट इस्तेमाल करना. जैसे, बौद्धिक संपत्ति या निजात के अधिकार
  • ट्रेड सीक्रेट या मालिकाना हक की अन्य जानकारी हासिल करने के लिए हमारी सेवाओं या इनमें इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी (जैसे, मशीन लर्निंग मॉडल) में रिवर्स इंजीनियरिंग करना. ऐसा सिर्फ़ तब किया जा सकता है, जब लागू कानूनों के मुताबिक इसकी अनुमति हो
  • हमारे वेब पेजों पर मौजूद, मशीन से पढ़े जा सकने वाले निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए, हमारी किसी भी सेवा के कॉन्टेंट को अपने-आप काम करने वाली प्रोसेस का इस्तेमाल करके ऐक्सेस करना. उदाहरण के लिए, ऐसी robots.txt फ़ाइलों का इस्तेमाल करना जो क्रॉलिंग, ट्रेनिंग या अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं देती हैं
  • मशीन लर्निंग के मॉडल या इससे जुड़ी एआई टेक्नोलॉजी डेवलप करने के लिए, हमारी सेवाओं से लिया गया ऐसा कॉन्टेंट इस्तेमाल करना जिसे एआई से बनाया गया है
  • इन शर्तों का उल्लंघन करने के लिए, अपनी पहचान को छिपाना या अपनी गलत पहचान बताना
  • ऐसी सेवाएं उपलब्ध कराना जो दूसरे लोगों को इन शर्तों का उल्लंघन करने के लिए बढ़ावा देती हैं

अपनी सामग्री के इस्तेमाल की अनुमति देना

हमारी कुछ सेवाएं आपको को अपलोड करने, सबमिट करने, स्टोर करने, भेजने, पाने, या शेयर करने देने के हिसाब से डिजाइन की गई हैं. आप हमारी सेवाओं के लिए सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जवाबदेह नहीं हैं. आप हमें अपनी पसंद के मुताबिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्वतंत्र हैं. अगर आप सामग्री अपलोड या शेयर करने का विकल्प चुनते हैं, तो कृपया पक्का कर लें कि आपके पास उसे अपलोड या शेयर करने का जरूरी अधिकार हो और आपकी सामग्री कानूनी तौर पर सही हो.

लाइसेंस

शायद को और से सुरक्षित किया गया हो. उदाहरण के लिए, आपके पास अपनी बनाई हुई क्रिएटिव सामग्री (जैसे कि आपकी लिखी समीक्षाएं) का बौद्धिक संपत्ति का अधिकार होता है. अगर किसी व्यक्ति ने आपको अनुमति दी है, तो आपके पास उसकी क्रिएटिव सामग्री को शेयर करने का अधिकार भी हो सकता है. इसके साथ ही, आपके पास ऐसे अभौतिक अधिकार (इम्मैटीरियल राइट) भी होते हैं जिनसे आपको अपनी इमेज जैसी चीज़ों का नियंत्रण मिलता है, भले ही जिस फ़ोटो में आपकी इमेज मौजूद है उसके मालिक आप न हों.

आप इस लाइसेंस की मदद से Google को अपनी सामग्री के बौद्धिक संपत्ति के अधिकार (जैसे कि और ) और अपनी सामग्री के किसी भी अभौतिक अधिकार (जैसे कि इमेज से जुड़े अधिकार) के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं.

इसमें क्या-क्या शामिल है

अगर को बौद्धिक संपदा या अभौतिक अधिकारों से सुरक्षित किया गया है, तो उसे इस लाइसेंस में शामिल किया जाता है.

इसमें क्या शामिल नहीं है

  • डेटा की सुरक्षा से जुड़े आपके अधिकारों पर इस लाइसेंस का कोई असर नहीं पड़ता — इसका संबंध सिर्फ़ आपके बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों और अभौतिक अधिकारों (इम्मैटीरियल राइट) से है
  • इस लाइसेंस में इस तरह की सामग्री शामिल नहीं होती:
    • अगर आप तथ्य वाली ऐसी जानकारी देते हैं जो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है, जैसे कि स्थानीय कारोबार के पते में कोई सुधार, तो उस जानकारी के इस्तेमाल के लिए किसी लाइसेंस की ज़रूरत नहीं होती. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस तरह की जानकारी को सामान्य ज्ञान माना जाता है जिसका इस्तेमाल सभी लोग कर सकते हैं.
    • आपकी राय, सुझाव या शिकायत, जैसे कि हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए गए सुझाव, राय या शिकायत. इन्हें नीचे दिए गए सेवा से जुड़े संचार सेक्शन में शामिल किया जाता है.

दायरा

यह लाइसेंस:
  • दुनिया भर के लिए है, जिसका मतलब है कि यह दुनिया भर में कहीं भी मान्य है
  • ज़रूरी नहीं है कि सिर्फ़ हमें ही दिया जाए. आप अपनी सामग्री का लाइसेंस दूसरों को भी दे सकते हैं
  • रॉयल्टी वाला नहीं है, यानी इस लाइसेंस के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ता

अधिकार

इस लाइसेंस से Google ये काम कर सकता है:

  • आपकी सामग्री को होस्ट करना, फिर से बनाना, बाँटना, दूसरों को भेजना, और उसका इस्तेमाल करना — उदाहरण के लिए, आपकी सामग्री को अपने सिस्टम पर सेव करना और आपको उसे कहीं से भी ऐक्सेस करने की सुविधा देना
  • अगर आपने अपनी सामग्री दूसरों को देखने के लिए उपलब्ध करवाई है, तो उसे प्रकाशित करना, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराना या सार्वजनिक रूप से दिखाना
  • आपकी सामग्री में बदलाव करना. जैसे कि उसका फ़ॉर्मैट बदलना या अनुवाद करना
  • इन अधिकारों का उप-लाइसेंस इन्हें देना:
    • दूसरे उपयोगकर्ताओं को ताकि सेवाएं उसी तरह काम कर सकें जिस तरह उन्हें डिज़ाइन किया गया है, उदाहरण के लिए, आप जिसके साथ चाहें, फ़ोटो शेयर कर पाएं
    • हमारे साथ इन शर्तों के मुताबिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले कॉन्ट्रैक्टर को, सिर्फ़ नीचे उद्देश्य सेक्शन में बताए गए सीमित उद्देश्यों के लिए

उद्देश्य

यह लाइसेंस इन सीमित उद्देश्यों के लिए है:

  • सेवाओं का संचालन करना और उन्हें बेहतर बनाना, इसका मतलब है सेवाओं को डिज़ाइन किए गए तरीके से काम करने देना और नई सुविधाएं या फ़ंक्शन बनाना. इसमें आपकी सामग्री का विश्लेषण करने के लिए अपने-आप काम करने वाले सिस्टम और एल्गोरिदम का इस्तेमाल शामिल है:
    • स्पैम, मैलवेयर और गैरकानूनी सामग्री के लिए
    • डेटा में मौजूद पैटर्न की पहचान करने के लिए, उदाहरण के लिए, यह पता करना कि मिलते-जुलते फ़ोटो एक साथ रखने के लिए Google Photos में नए एल्बम का सुझाव कब देना है
    • सेवाओं को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए. जैसे कि सुझाव देने और मनमुताबिक खोज नतीजे, कॉन्टेंट, और विज्ञापन दिखाने के लिए (जिसे आप विज्ञापन की सेटिंग में जाकर बदल सकते हैं या बंद कर सकते हैं)
    यह विश्लेषण आपकी सामग्री (साथ ही, हमारे सिस्टम में मौजूद दूसरी सामग्री) भेजते समय, पाते समय, और सेव करते समय किया जाता है.
  • सेवाओं के प्रमोशन के लिए ऐसा कॉन्टेंट इस्तेमाल करना जिसे आपने सार्वजनिक रूप से शेयर किया है। उदाहरण के लिए, किसी Google app का प्रमोशन करने के लिए हम आपकी लिखी समीक्षा को कोट कर सकते हैं. इसके अलावा, Google Play का प्रमोशन करने के लिए हम उस ऐप का एक स्क्रीनशॉट भी दिखा सकते हैं जिसे आपने Play Store में पेश किया है.

अवधि

यह लाइसेंस तब तक मान्य रहता हैजब तक कि आपकी सामग्री बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों या अभौतिक अधिकारों से सुरक्षित रहती है।

अगर आप हमारी सेवाओं से ऐसी किसी सामग्री को हटाते हैं जो इस लाइसेंस में शामिल है, तो हमारा सिस्टम उचित समयावधि में उस सामग्री को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराना बंद कर देगा. इसके दो अपवाद हैं:

  • अगर आपने अपनी सामग्री को हटाने से पहले उसे दूसरों से शेयर कर दिया है. उदाहरण के लिए, अगर आपने अपने दोस्त के साथ कोई फ़ोटो शेयर की और उसने इसकी कॉपी बना ली है या उसे फिर से शेयर कर दिया है, तो वह फ़ोटो आपके दोस्त के Google खाता में दिखती रहेगी भले ही, आपने उसे अपने Google खाता से हटा दिया हो.
  • अगर आप दूसरी कंपनियों की सेवाओं का इस्तेमाल करके कॉन्टेंट उपलब्ध कराते हैं, तो यह मुमकिन है कि Google Search समेत दूसरे सर्च इंजन भी आपके कॉन्टेंट को ढूंढना और उसे अपने खोज नतीजों के तौर पर दिखाना जारी रखें.

Google की सेवाओं का इस्तेमाल करना

आपका Google खाता

अगर आप उम्र से जुड़ी ये ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं, तो आप अपनी सुविधा के लिए एक Google खाता बना सकते हैं. कुछ के लिए यह ज़रूरी है कि काम करने के लिए आपका एक Google खाता हो - उदाहरण के लिए, Gmail का इस्तेमाल करने के लिए, आपका एक Google खाता होना चाहिए, ताकि आपके पास अपने ईमेल भेजने और पाने की एक जगह हो.

अपने Google खाते के साथ आप क्या करते हैं इसकी ज़िम्मेदारी आपकी ही होती है. इसमें अपने Google खाते को सुरक्षित रखने के लिए सही कदम उठाना भी शामिल है. साथ ही, हमारी सलाह है कि आप सुरक्षा जांच का इस्तेमाल नियमित रूप से करें.

किसी संगठन या कारोबार की तरफ़ से Google सेवाओं का इस्तेमाल करना

कारोबार, गैर-लाभकारी संगठन, और स्कूल जैसे कई को हमारी का फ़ायदा मिलता है. संगठन की ओर से हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए:
  • उस संगठन के किसी अधिकृत प्रतिनिधि को इन शर्तों के लिए सहमति देनी होगी
  • आपके संगठन का एडमिन आपको Google खाता असाइन कर सकता है. आपका एडमिन आपसे कुछ और नियमों का पालन करने के लिए कह सकता है. एडमिन के पास आपके Google खाते का इस्तेमाल करने और उसे बंद करने का अधिकार भी हो सकता है.
अगर आपका कामकाज यूरोपीय संघ में है, तो इन शर्तों का आपके उन अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो शायद आपको ऑनलाइन मध्यस्थता सेवाओं के के तौर पर मिले हों — इनमें Google Play जैसे ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म शामिल हैं — जो के तहत आते हैं.

सेवा संबंधी संचार

अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हम कभी-कभी सेवा में हुए अहम बदलावों के एलान और दूसरी जानकारी आपको भेजते हैं. आपसे संपर्क करने के हमारे तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google की निजता नीति देखें.

अगर आप हमें कोई सुझाव देने का विकल्प चुनते हैं, तो हम आपको जवाब दिए बिना इन सुझावों पर कार्रवाई कर सकते हैं. जैसे कि हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मिले आपके सुझाव.

मोबाइल डेटा, वाई-फ़ाई, और अन्य इंटरनेट कनेक्शन के शुल्क

जब Google की सेवाओं या अपने डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा होता है, तब भी Google की सेवाएं अक्सर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकती हैं. Google, ऐसा कई तरह के कामों के लिए करता है. जैसे, सॉफ़्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराना और Google की सेवाओं, सुरक्षा, उपयोगकर्ता अनुभव, और/या Google के ऑपरेशन को ज़्यादा बेहतर बनाना. इसमें विज्ञापन भी शामिल हैं. इन कामों के लिए, मोबाइल डेटा, वाई-फ़ाई, और/या अन्य इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत होती है. इससे, मोबाइल या इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों से आपको मिलने वाले डेटा के खर्च पर असर पड़ सकता है. इन सभी नेटवर्क के इस्तेमाल और इनसे जुड़े शुल्क की ज़िम्मेदारी आपकी है. बेहतर होगा कि आप अपने मोबाइल या इंटरनेट सेवा के प्लान के साथ-साथ, अपने डिवाइस और नेटवर्क की सेटिंग की भी जांच कर लें.

Google सेवाओं में मौजूद सामग्री

आपकी सामग्री

हमारी कुछ आपको ओरिजनल कॉन्टेंट जनरेट करने की सुविधा देती हैं. Google उस कॉन्टेंट पर अपने मालिकाना हक का दावा नहीं करेगा.

हमारी कुछ आपको अपनी सामग्री को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाने का मौका देती हैं — उदाहरण के लिए, आप कोई उत्पाद या रेस्टोरेंट के बारे में अपनी लिखी समीक्षा पोस्ट कर सकते हैं, या आप अपना बनाया हुआ ब्लॉग पोस्ट अपलोड कर सकते हैं.

अगर आपको लगता है कि कोई आपके का उल्लंघन कर रहा है, तो आप हमें अधिकारों के उल्लंघन का नोटिस भेज सकते हैं. हम इस पर ज़रूरी कार्रवाई करेंगे. उदाहरण के लिए, हम ऐसे Google खातों को बंद या निलंबित कर देते हैं जो का बार-बार उल्लंघन करते हैं. कॉपीराइट उल्लंघन के बारे में जानने के लिए हमारे कॉपीराइट सहायता केंद्र पर जाएं.

Google की सामग्री

हमारी कुछ में Google से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल है - उदाहरण के लिए, Google Maps में दिखने वाले बहुत-से विज़ुअल उदाहरण. आप इन शर्तों में और किसी खास सेवा की अतिरिक्त शर्तों में बताए गए तरीके से Google का कॉन्टेंट इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अपने कॉन्टेंट से जुड़े बौद्धिक संपत्ति के सभी अधिकार हमारे पास ही रहेंगे. हमारी ब्रैंडिंग, लोगो या कानूनी नोटिस को न हटाएं, धुंधला न करें, और न ही उन्हें बदलें. अगर आप हमारी ब्रैंडिंग या लोगो का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कृपया Google ब्रैंड से जुड़ी अनुमतियां पेज देखें.

अन्य सामग्री

हमारी कुछ आपको दूसरे लोगों या के कॉन्टेंट को एक्सेस करने देती हैं — उदाहरण के लिए, किसी स्टोर के मालिक की अपने कारोबार के बारे में राय या Google News में दिखने वाला किसी अखबार का लेख. शायद आप उस व्यक्ति या संगठन की अनुमति या कानूनी तौर पर अनुमति लिए बिना इस कॉन्टेंट का इस्तेमाल न कर पाएं. दूसरे लोगों या संगठन के कॉन्टेंट में दी गई राय उनकी निजी राय है. ज़रूरी नहीं है कि Google की भी यही राय हो.

Google सेवाओं में सॉफ़्टवेयर

हमारी कुछ में, पहले से लोड किया गया या डाउनलोड किया जा सकने वाला सॉफ़्टवेयर शामिल होता है. हम अपनी सेवाओं के हिस्से के तौर पर, आपको उस सॉफ़्टवेयर को इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं.

हमारा यह लाइसेंस आपको ये सुविधाएं देता है:
  • दुनिया भर के लिए, जिसका मतलब है कि यह दुनिया भर में कहीं भी मान्य है
  • खास नहीं, जिसका मतलब है कि हम सॉफ़्टवेयर का लाइसेंस दूसरों को दे सकते हैं
  • बिना रॉयल्टी के, जिसका मतलब है कि इस लाइसेंस के लिए कोई शुल्क नहीं लगता
  • निजी, जिसका मतलब है कि यह किसी और व्यक्ति के लिए मान्य नहीं है
  • असाइन नहीं किया जा सकता, जिसका मतलब है कि आप यह लाइसेंस किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दे सकते

हमारी कुछ सेवाओं में ऐसा सॉफ़्टवेयर शामिल होता है जिसे उन ओपन सोर्स लाइसेंस की शर्तों के तहत पेश किया जाता है जो हम आपको उपलब्ध कराते हैं. कभी-कभी ओपन सोर्स लाइसेंस में ऐसे प्रावधान होते हैं जो इन शर्तों के कुछ हिस्सों को साफ़ तौर पर ओवरराइड करते हैं, इसलिए, कृपया उन लाइसेंस को ज़रूर पढ़ लें.

आप हमारी सेवाओं या सॉफ़्टवेयर के किसी भी हिस्से की कॉपी नहीं बना सकते, उनमें कोई बदलाव नहीं कर सकते, उन्हें बाँट या बेच नहीं सकते या लीज़ पर नहीं दे सकते.

समस्याएं या असहमतियां होने की स्थिति में

कानूनी तौर पर और यहां दी गई शर्तों के मुताबिक, आपको (1) खास क्वालिटी की सेवा पाने, और (2) कुछ गलत होने पर समस्याएं ठीक करने के तरीके जानने का अधिकार है. अगर आप एक हैं, तो आपको वे सभी कानूनी अधिकार मिलते हैं जो आपके देश के कानून के तहत उपभोक्ताओं को मिलने चाहिए. साथ ही, आपको वे अधिकार भी मिलते हैं जो यहां दी गई शर्तों या किसी सेवा की खास शर्तों के तहत, उपभोक्ताओं को मिलने चाहिए.

कानूनी गारंटी

सामान पर लागू होने वाली कानूनी गारंटी

आपको एक उपभोक्ता के तौर पर, अपने सामान पर गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी मिलती है. आपको उस सामान में छिपी हुई गड़बड़ियों से जुड़ी कानूनी गारंटी भी मिलती है. इस गारंटी का इस्तेमाल करने के लिए, आपको नीचे दी गई ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा.

गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी

किसी सामान में गड़बड़ी मिलने पर, उपभोक्ता उसके डिलीवर होने की तारीख से लेकर दो साल की अवधि तक, उस गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी का इस्तेमाल कर सकता है. इस दौरान, उपभोक्ता को सिर्फ़ गड़बड़ी के होने की पुष्टि करनी होगी, न कि गड़बड़ी शुरू के होने की तारीख की.

कभी-कभी, किसी सामान की बिक्री के अनुबंध में यह तय किया जाता है कि उसके डिजिटल कॉन्टेंट या डिजिटल सेवा को दो साल से ज़्यादा समय के लिए लगातार उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे में, तो उस कॉन्टेंट या डिजिटल सेवा पर मिलने वाली कानूनी गारंटी उस पूरी अवधि के दौरान लागू रहेगी. इस दौरान, उपभोक्ता को डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में गड़बड़ी के होने की पुष्टि करनी होगी, न कि गड़बड़ी के होने की तारीख की.

गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी के तहत, शर्तें लागू होने पर, व्यापारी की ज़िम्मेदारी है कि वह वे सभी अपडेट दे जो किसी सामान के ठीक तरह से काम करते रहने के लिए ज़रूरी हैं.

गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी से उपभोक्ता के पास, अनुरोध करने के तीस दिनों के अंदर सामान को ठीक कराने या उसके बदले नया सामान लेने का अधिकार होता है. इसके लिए, उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जाता और न ही उसे ज़्यादा परेशानी उठानी पड़ती है.

अगर गड़बड़ी से जुड़ी गारंटी के तहत किसी सामान को ठीक किया जाता है, तो शुरुआती गारंटी की अवधि को छह महीने और बढ़ा दिया जाता है. इससे उपभोक्ता को फ़ायदा मिलता है. मान लीजिए कि कोई उपभोक्ता किसी सामान को ठीक कराने का अनुरोध करता है, लेकिन व्यापारी उस उपभोक्ता को गड़बड़ी वाले सामान के बदले नया सामान देता है. ऐसे में, गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी की अवधि, अब सामान बदले जाने की तारीख से शुरू होगी और दो साल तक जारी रहेगी.

उपभोक्ता सामान की कीमत में कटौती की मांग कर सकता है और सामान अपने पास रख सकता है. इसके अलावा, उपभोक्ता सामान को लौटाकर पूरा रिफ़ंड ले सकता है और अनुबंध कर सकता है. ऐसा इन स्थितियों में किया जा सकता है:
  1. अगर व्यापारी सामान को ठीक करने या उसे बदलकर नया सामान देने से मना करे;
  2. अगर सामान को खरीदने के तीस दिनों के अंदर उसे ठीक किया जा रहा हो या उसे बदलकर नया सामान दिया जा रहा हो;
  3. अगर सामान को ठीक करने या उसे बदलकर नया सामान देने से उपभोक्ता को काफ़ी परेशानी हो रही हो. खासकर, अगर उपभोक्ता को खराब सामान को हटाने या वापस पाने का खर्च खुद उठाना हो या अगर उसे मरम्मत किए गए या वापस मिले सामान को इंस्टॉल करने का खर्च खुद उठाना हो;
  4. अगर व्यापारी खराब सामान को ठीक नहीं कर पाता है, तब भी उस सामान को खराब ही माना जाएगा.

उपभोक्ता सामान की कीमत में कटौती करने या अनुबंध को रद्द करने की मांग कर सकता है. वह ऐसा तब कर सकता है, जब सामान में कोई गंभीर गड़बड़ी हो. साथ ही, उस गड़बड़ी से यह पता चलता हो कि उपभोक्ता की इस मांग को तुरंत पूरा किया जाना ज़रूरी है. ऐसे में, उपभोक्ता को सामान की मरम्मत करने या उसके बदले नए सामान का अनुरोध करने की ज़रूरत नहीं है.

अगर सामान में कोई छोटी-मोटी गड़बड़ी है, तो उपभोक्ता अनुबंध रद्द करने का अनुरोध नहीं कर सकता.

सामान की मरम्मत या उसे बदलने के मकसद से सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में लगने वाले समय से लेकर मरम्मत के बाद ठीक किए गए सामान की डिलीवरी तक, गारंटी की बची हुई अवधि निलंबित कर दी जाएगी.

ऊपर बताए गए अधिकार, फ़्रेंच कंज़्यूमर कोड के आर्टिकल एल. 217-1 से लेकर एल. 217-32 तक के कानूनों के लागू होने की वजह से दिए गए हैं.

अगर कोई विक्रेता गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी के लागू होने में, किसी गलत भावना से रुकावट डालता है, तो उस पर 3,00,000 यूरो तक का नागरिक जुर्माना लगाया जा सकता है. इस जुर्माने को उस विक्रेता के औसत सालाना टर्नओवर की 10% रकम तक बढ़ाया जा सकता है (फ़्रेंच कंज़्यूमर कोड के आर्टिकल एल. 241-5 के तहत).

सामान में छिपी हुई गड़बड़ियों के लिए कानूनी गारंटी

फ़्रेंच सिविल कोड के आर्टिकल 1641 से 1649 के तहत, उपभोक्ता को सामान में छिपी हुई गड़बड़ियों के लिए मिलने वाली कानूनी गारंटी से भी फ़ायदा होता है. गड़बड़ी का पता चलने के दिन से लेकर अगले दो साल तक, इस कानूनी गारंटी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस गारंटी से, उपभोक्ता सामान की कीमत में कटौती की मांग कर सकता है और सामान अपने पास रख सकता है. इसके अलावा, उपभोक्ता सामान को वापस लौटाकर पूरा रिफ़ंड ले सकता है.

डिजिटल कॉन्टेंट और सेवाओं पर लागू होने वाली कानूनी गारंटी

आपको एक उपभोक्ता के तौर पर, अपने डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में किसी भी तरह की छिपी हुई गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी का फ़ायदा मिलता है.

गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी

जहां डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा सिर्फ़ एक बार ही दी जाती है: कॉन्टेंट या सेवा में गड़बड़ी का पता चलने के मामले में, उपभोक्ता डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा उपलब्ध होने की तारीख से दो (2) साल तक, गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी का इस्तेमाल कर सकता है. कॉन्टेंट या सेवा उपलब्ध होने की तारीख से लेकर एक (1) साल की अवधि के दौरान, उपभोक्ता को सिर्फ़ गड़बड़ी के होने की पुष्टि करनी होगी, न कि उस तारीख की जिस दिन गड़बड़ी का पता चला.

गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी देने का मतलब है कि व्यापारी को अपने डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा के ठीक से काम करते रहने के लिए ज़रूरी सभी अपडेट देने होंगे.

अगर डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा को लगातार उपलब्ध कराया जाता है: आपके पास, कॉन्टेंट या सेवा में गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी लागू करने का अधिकार है. ऐसा तब किया जा सकता है, जब समझौते के तहत, डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा उपलब्ध होने की पूरी अवधि के दौरान उसमें गड़बड़ी मौजूद हो. इस दौरान, उपभोक्ता को गड़बड़ी के होने की पुष्टि करनी होगी, न कि गड़बड़ी के होने की तारीख की.

गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी देने का मतलब है कि व्यापारी को अपने डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा के ठीक से काम करते रहने के लिए ज़रूरी सभी अपडेट, इस समझौते के तहत देने होंगे. उसे उपभोक्ता को यह डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा उपलब्ध कराए जाने की पूरी अवधि के दौरान ये अपडेट देने होंगे.

गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी से उपभोक्ता को यह अधिकार मिलता है कि वह अपने अनुरोध के बाद, बिना देर किए डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा की गड़बड़ी को ठीक करवा सकें. इसके लिए, उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जाता और न ही उन्हें ज़्यादा परेशानी उठानी पड़ती है.

उपभोक्ता, डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा का इस्तेमाल जारी रखकर, कीमत में कमी का अनुरोध कर सकता है. इसके अलावा, उपभोक्ता सामान को लौटाकर पूरा रिफ़ंड ले सकता है और अनुबंध कर सकता है. ऐसा इन स्थितियों में किया जा सकता है:
  1. अगर व्यापारी डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में मौजूद गड़बड़ी को ठीक करने से मना करे;
  2. डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में मौजूद गड़बड़ियों को दूर करने में बिना वजह देरी की जा रही हो;
  3. उपभोक्ता से शुल्क लिए बिना, डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा की गड़बड़ी को दूर करना संभव न हो;
  4. डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा की गड़बड़ी की वजह से उपभोक्ता को बहुत ज़्यादा असुविधा हो रही हो;
  5. किसी पेशेवर व्यक्ति ने डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में मौजूद गड़बड़ी दूर करने की कोशिश की हो, लेकिन वह गड़बड़ी अब भी बरकरार हो.

उपभोक्ता सामान की कीमत में कटौती करने या अनुबंध को रद्द करने की मांग कर सकता है. वह ऐसा तब कर सकता है, जब सामान में कोई गंभीर गड़बड़ी हो. साथ ही, उस गड़बड़ी से यह पता चलता हो कि उपभोक्ता की इस मांग को तुरंत पूरा किया जाना ज़रूरी है. ऐसे में, उपभोक्ता को अपने डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में मौजूद गड़बड़ी को ठीक करने के लिए पहले कोई अनुरोध नहीं करना होगा.

ऐसे मामलों में जहां कॉन्टेंट या सेवा में बहुत छोटीसी गड़बड़ी हो, उपभोक्ता के पास समझौते को रद्द करने का अधिकार सिर्फ़ तब होता है, जब समझौते में पैसे देने की बात न कही गई हो.

डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में मौजूद गड़बड़ी को ठीक करने में कुछ समय लग सकता है. इस दौरान, कॉन्टेंट या सेवा के उपलब्ध न होने पर, बची हुई गारंटी की अवधि निलंबित कर दी जाएगी. यह निलंबन तब तक जारी रहेगा, जब तक डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा को बिना किसी गड़बड़ी के फिर से उपलब्ध नहीं करा दिया जाता.

ऊपर बताए गए अधिकार, फ़्रेंच कंज़्यूमर कोड के आर्टिकल एल. 224-25-1 से एल. 224-25-31 तक के कानूनों के लागू होने की वजह से दिए गए हैं.

अगर कोई व्यापारी गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी के लागू होने में किसी गलत भावना से रुकावट डालता है, तो उस पर 3,00,000 यूरो तक का नागरिक जुर्माना लगाया जा सकता है. इस जुर्माने को उस व्यापारी के औसत सालाना टर्नओवर की 10% रकम तक बढ़ाया जा सकता है (फ़्रेंच कंज़्यूमर कोड के आर्टिकल एल. 242-18-1 के तहत).

सामान में छिपी हुई गड़बड़ियों के लिए कानूनी गारंटी

फ़्रेंच सिविल कोड के आर्टिकल 1641 से 1649 के तहत, उपभोक्ता को डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा में छिपी हुई गड़बड़ियों के लिए मिलने वाली कानूनी गारंटी से भी फ़ायदा होता है. गड़बड़ी का पता चलने के दिन से लेकर अगले दो (2) साल तक, इस कानूनी गारंटी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस गारंटी से, उपभोक्ता कीमत में कटौती की मांग कर सकता है और डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा का इस्तेमाल जारी रख सकता है. इसके अलावा, डिजिटल कॉन्टेंट या सेवा का इस्तेमाल बंद करके, पूरा रिफ़ंड ले सकता है.

हमारी ओर से दी जाने वाली , इन कानूनी गारंटी के तहत मिलने वाले आपके अधिकारों को सीमित नहीं करती है. हम इन कमर्शियल गारंटी को कुछ चुनिंदा डिजिटल कॉन्टेंट, सेवाओं या सामानों पर दे सकते हैं. जैसे, Google उपभोक्ता को हार्डवेयर पर मिलने वाली सीमित वारंटी, जो फ़्रांस में खरीदारी करने पर लागू नहीं होती है. अगर आपको गारंटी से जुड़ा कोई दावा करना है, तो कृपया हमसे संपर्क करें.

कानूनी जवाबदेही

सभी उपयोगकर्ताओं के लिए

इन शर्तों के तहत, इन कामों के लिए को सीमित नहीं किया जाता है:
  • धोखाधड़ी, बेईमानी या चीज़ों को गलत तरीके से पेश करना
  • लापरवाही की वजह से किसी व्यक्ति की मौत होना या किसी को चोट लगना
  • गंभीर लापरवाही करना
  • जान-बूझकर बुरा व्यवहार करना

ऊपर बताई गई कानूनी जवाबदेही के अलावा, Google सिर्फ़ इन शर्तों या हमारी किसी सेवा की खास शर्तों के उल्लंघन के मामलों में जवाबदेह है. यह जवाबदेही, लागू कानून के दायरे में आती है.

सिर्फ़ कारोबारी उपयोगकर्ताओं और संगठनों के लिए

अगर आप एक या हैं, तो:

  • मुमकिन है कि आपने गैर-कानूनी तरीके से इन को इस्तेमाल किया हो या आपने इन शर्तों या किसी सेवा की अतिरिक्त शर्तों का उल्लंघन किया हो. ऐसा होने पर या इसकी वजह से, कोई तीसरा पक्ष कानूनी कार्रवाइयां (इसमें सरकारी अधिकारियों की कार्रवाइयां शामिल हैं) कर सकता है. ऐसे में, लागू कानून के तहत, आपको Google और उसके डायरेक्टर, अधिकारियों, कर्मचरियों, और ठेकेदारों को ऐसी सभी कानूनी कार्रवाइयों की वजह से हुए करनी होगी. इस भरपाई में दावों, घाटों, नुकसान, फ़ैसलों, जुर्मानों, मुकदमे की लागतों, और कानूनी शुल्कों की वजह से होने वाली कानूनी जवाबदेही या खर्चे शामिल होते हैं. अगर Google की किसी गलती की वजह से कोई कानूनी कार्रवाई की गई है, तो इसके लिए आपको कोई भरपाई नहीं करनी होगी. जैसे, Google ने किसी कानून या नियम का उल्लंघन किया हो, उसकी लापरवाही की वजह से कोई गलती हुई हो या उसने जान-बूझकर कोई गलत काम किया हो.
  • अगर आपको के साथ-साथ कुछ ज़िम्मेदारियों से कानूनी तौर पर छूट मिली हुई है, तो इन शर्तों के तहत वे ज़िम्मेदारियां आप पर लागू नहीं होतीं. उदाहरण के लिए, संयुक्त राष्ट्र को कानूनी ज़िम्मेदारियों से कुछ छूट मिली हुई है. इन शर्तों से उन छूटों पर कोई असर नहीं पड़ता.
  • ऊपर दिए गए सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सेक्शन में बताई गई बातों को छोड़कर, Google यहां दी गई के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा:
    • लाभ, आय, कारोबार के मौके, साख या अनुमानित बचत की अप्रत्याशित हानि
    • सीधे पता न चलने वाला नुकसान या नतीजे के तौर पर हुआ नुकसान
  • इन शर्तों की वजह से या इनके संबंध में Google की कुल देनदारी, (1) 500 यूरो होगी या (2) उस शुल्क का 125% होगी जो उस सेवा के लिए, उसका गलत इस्तेमाल होने से 12 महीने पहले तक आपने चुकाया है. इस देनदारी की असल रकम, इन दोनों में से जो भी ज़्यादा हो, उसी तक सीमित रहेगी. हालांकि, ऊपर दिए गए सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सेक्शन में, यह बताया गया है कि किन मामलों में यह रकम बदल सकती है.

समस्याएं होने पर कार्रवाई करना

नीचे बताई गई कार्रवाई करने से पहले, हम ज़रूरी होने पर आपको पहले इसकी सूचना देंगे. साथ ही, अपनी कार्रवाई की वजह बताएंगे और आपको समस्या ठीक करने का मौका देंगे. हालांकि, हम तब ऐसा नहीं करेंगे, जब हमें वाकई लगेगा कि ऐसा करने से:

  • किसी उपयोगकर्ता, तीसरे पक्ष या Google को नुकसान पहुंचता हो या उसकी बनती हो
  • कानून या कानून लागू करवाने वाले अधिकारी के आदेश का उल्लंघन होता हो
  • जांच पर गलत असर पड़ता हो
  • हमारी का संचालन, अखंडता या सुरक्षा खतरे में पड़ती हो

आपकी सामग्री हटाना

अगर हमारे पास यह मानने की ठोस वजहें हैं कि (1) इन शर्तों, किसी सेवा की अतिरिक्त शर्तों या नीतियों का उल्लंघन करता है, (2) लागू कानून के मुताबिक नहीं है या (3) हमारे उपयोगकर्ताओं, तीसरे पक्षों या Google को नुकसान पहुंचा सकता है, तो हमें लागू कानून के तहत आपके कॉन्टेंट के कुछ हिस्सों या पूरे कॉन्टेंट को हटाने का अधिकार है. उदाहरणों में खास तौर पर बच्चों को लेकर बनाई गई पॉर्नोग्राफ़ी, मानव तस्करी या उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाली सामग्री, और आतंकवाद से जुड़ी सामग्री शामिल है. साथ ही, ऐसी सामग्री भी शामिल है जो किसी और के का उल्लंघन करती है.

Google सेवाओं के आपके ऐक्सेस को निलंबित करना या खत्म करना

हमारे किसी भी अन्य अधिकार में बदलाव किए बिना, Google अपनी सेवाओं के लिए आपके ऐक्सेस को निलंबित या बंद कर सकता है. इसके अलावा, वह इनमें से कोई भी काम किए जाने पर आपका Google खाता मिटा सकता है:

  • इन शर्तों, किसी सेवा की अतिरिक्त शर्तों या नीतियों का गंभीर रूप से या बार-बार उल्लंघन किया जा रहा है
  • हमें कानून या अदालत के किसी आदेश का पालन करने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है
  • हमारे पास ऐसा मानने की ठोस वजहें है कि आपका बर्ताव किसी उपयोगकर्ता, तीसरे पक्ष या Google को नुकसान पहुंचाता है या इसकी आपकी है — उदाहरण के लिए, हैक करना, फ़िशिंग, उत्पीड़न करना, स्पैम करना, दूसरों को गुमराह करना या ऐसी किसी सामग्री को हटाना जो आपकी नहीं है

हम खाते क्यों बंद करते हैं और हमारे ऐसा करने पर क्या होता है, इस बारे में और जानकारी पाने के लिए यह सहायता केंद्र पेज देखें. अगर आपको लगता है कि आपका Google खाता गलती से निलंबित या बंद कर दिया गया है, तो आप अपील कर सकते हैं.

आप बेशक जब चाहें, हमारी सेवाएं इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं. ईईए में शामिल किसी देश से जुड़ा Google खाता इस्तेमाल करने वाला , इन शर्तों से अपनी सहमति वापस ले सकता है. हालांकि, ऐसा उसे इन शर्तों को स्वीकार करने के 14 दिनों के अंदर करना होगा. अगर आप किसी सेवा का इस्तेमाल बंद करते हैं, तो हम इसकी वजह जानना चाहेंगे, ताकि हम अपनी सेवाओं को लगातार बेहतर बना सकें.

विवादों का हल निकालना, नियंत्रण करने वाले कानून, और अदालतें

Google से संपर्क करने के तरीके के बारे में जानकारी के लिए, कृपया हमारे संपर्क पेज पर जाएं.

अगर आप यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) या स्विट्ज़रलैंड में रहते हैं या वहां काम करने वाला कोई हैं, तो इन शर्तों और इनके तहत Google के साथ आपके संबंध और किसी खास सेवा की अतिरिक्त शर्तों पर उस देश के कानून लागू होंगे जहां आप रहते हैं. साथ ही, आप अपनी स्थानीय अदालत में कानूनी मामला दर्ज कर सकते हैं. अगर आप ईईए में रहने वाले हैं, तो अपनी समस्याएं हल करने के लिए कृपया सीधे हमसे संपर्क करें.

इन शर्तों के बारे में जानकारी

कानून के मुताबिक, आपके पास कुछ खास अधिकार होते हैं जिन्हें सेवा की इन शर्तों, जैसे अनुबंधों द्वारा सीमित नहीं किया जा सकता. ये शर्तें किसी भी तरीके से उन अधिकारों पर पाबंदी नहीं लगाती हैं.

हम इन शर्तों को आसानी से समझने लायक बनाना चाहते हैं. इसलिए, हमने अपनी के उदाहरण इस्तेमाल किए हैं. हालांकि, हो सकता है कि बताई गई सभी सेवाएं आपके देश में उपलब्ध न हों.

हम इन शर्तों और किसी खास सेवा की अतिरिक्त शर्तों को इन वजहों से अपडेट कर सकते हैं (1) अपनी सेवाओं या हमारे कारोबार करने के तरीकों में हुए बदलावों की वजह से — उदाहरण के लिए, नई सेवाएं, सुविधाएं, टेक्नोलॉजी, कीमत या फ़ायदे जोड़ने पर (या पुरानी चीज़ें हटाने पर), (2) कानून या नियमों का पालन करने या सुरक्षा की वजहों से या (3) सेवाओं का गलत इस्तेमाल या नुकसान रोकने के लिए.

अगर हम इन शर्तों या सेवा से जुड़ी अतिरिक्त शर्तों में कोई बदलाव करते हैं, तो हम आपको कम से कम 30 दिन पहले इसकी सूचना, ईमेल या दूसरे सही तरीकों से देंगे. साथ ही, आपको बदलावों की समीक्षा करने और उन्हें स्वीकार करने का मौका देंगे. हालांकि, अगर कानूनी वजहों से हमें इन बदलावों को तुरंत लागू करना पड़ा, तो हम नोटिस पीरियड खत्म होने का इंतज़ार नहीं करेंगे. अगर आप नई शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो आपको हटा लेना चाहिए और सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. किसी भी समय, अपना Google खाता बंद करके हमारे साथ काम करना बंद किया जा सकता है. ऐसा करने पर आपको कोई जुर्माना नहीं देना होगा.

शर्तों से सहमति वापस लेने के बारे में ईईए के निर्देश

ईईए में शामिल किसी देश से जुड़ा Google खाता इस्तेमाल करने वाले , ईईए के उपभोक्ता कानून के तहत, इस समझौते से अपनी सहमति वापस लेने के अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. सहमति कैसे वापस ली जाए, इस बारे में अनुबंध से बाहर निकलने से जुड़े निर्देशों वाले ईयू के सैंपल में बताया गया है.

अनुबंध से बाहर निकलने का अधिकार

आपके पास इस अनुबंध से बाहर निकलने का अधिकार है. आप बिना कोई वजह बताए, 14 दिन के अंदर इस अनुबंध से बाहर निकल सकते हैं.

अनुबंध से बाहर निकलने की समयसीमा, अनुबंध शुरू होने के 14 दिन बाद खत्म हो जाएगी.

अगर आपने इस अनुबंध से बाहर निकलने के अधिकार का इस्तेमाल करने का फ़ैसला लिया है, तो आपको इसके बारे में साफ़ तौर पर हमें बताना होगा. उदाहरण के लिए, आपको ईमेल या डाक से पत्र भेजना होगा. हमें account-withdrawal@google.com पर ईमेल भेजा जा सकता है या +353 1 533 9837 पर कॉल किया जा सकता है. देश के हिसाब से फ़ोन नंबर नीचे देखें. इसके अलावा, Google Ireland Limited, Gordon House, Barrow Street, Dublin 4, Ireland पर हमें पत्र भी भेजा जा सकता है. अपने फ़ैसले के बारे में जानकारी देने के लिए यहां अटैच किए गए, अनुबंध से बाहर निकलने के फ़ॉर्म का सैंपल इस्तेमाल करें. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है. g.co/EEAWithdrawalForm पर जाकर, ऑनलाइन भी अनुबंध से बाहर निकलने के अधिकार का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर इस ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल किया जाता है, तो हम बिना देरी किए, ईमेल जैसे किसी स्थायी माध्यम से आपको पुष्टि की रसीद भेजेंगे. इसमें अनुबंध से बाहर निकलने से जुड़ी जानकारी और उसे सबमिट करने की तारीख और समय मौजूद होगा.

आपको सिर्फ़ अनुबंध से बाहर निकलने के अपने फ़ैसले के बारे में हमें बताना होगा. हालांकि, ऐसा आपको अनुबंध से बाहर निकलने की समयसीमा खत्म होने से पहले करना होगा.

अनुबंध से बाहर निकलने पर क्या होगा

अगर आप इस अनुबंध से बाहर निकलते हैं, तो हम आपसे लिए गए पूरे पैसे वापस कर देंगे. इसमें डिलीवरी शुल्क भी शामिल होगा (अगर आपने स्टैंडर्ड डिलीवरी के अलावा किसी दूसरे टाइप की डिलीवरी का विकल्प चुना होगा, तो उस पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं किया जाएगा). इसमें किसी तरह की देरी नहीं की जाएगी. अनुबंध से बाहर निकलने के आपके फ़ैसले की जानकारी मिलने के बाद, 14 दिन के अंदर आपको पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे. आपको वापस की जाने वाली रकम उसी माध्यम से दी जाएगी जिसका इस्तेमाल करके आपने पैसे चुकाए थे. हालांकि, अगर आप कोई और विकल्प चुनते हैं, तो रकम आपके चुने गए माध्यम से वापस की जाएगी. आपको इस वापसी के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा.

अनुबंध से बाहर निकलने की जानकारी देने के लिए सैंपल फ़ॉर्म

(अगर आप अनुबंध से बाहर निकलना चाहते हैं, तो इस फ़ॉर्म को भरें और यहां बताए गए पते पर भेजें)

— Google Ireland Limited, Gordon House, Barrow Street, Dublin 4, Ireland, account-withdrawal@google.com:

— मैं यह बताना चाहता/चाहती हूं कि मैं यहां बताई गई सेवा की बिक्री के लिए किए गए अनुबंध से बाहर निकलना चाहता/चाहती हूं, _____________

— ऑर्डर की तारीख, _____________

— उपभोक्ता का नाम, _____________

— उपभोक्ता का पता, _____________

— उपभोक्ता के हस्ताक्षर (इसकी ज़रूरत सिर्फ़ तब पड़ती है, जब फ़ॉर्म को पेपर पर भरकर सबमिट किया जा रहा हो), _____________

— तारीख _____________

इन शर्तों से अपनी सहमति वापस लेने के लिए, Google से संपर्क करें

देशफ़ोन नंबर
ऑस्ट्रिया0800 001180
एलैंड द्वीपसमूह0800 526683
बेल्जियम0800 58 142
बुल्गारिया0800 14 744
कैनेरी द्वीपसमूह+34 912 15 86 27
सेउटा और मेलिला+34 912 15 86 27
क्रोएशिया0800 787 086
साइप्रस80 092492
चेकिया800 720 070
डेनमार्क80 40 01 11
एस्टोनिया8002 643
फ़िनलैंड0800 520030
फ़्रांस0 805 98 03 38
फ़्रेंच गुयाना0805 98 03 38
फ़्रेंच पोलिनेशिया+33 1 85 14 96 65
फ़्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र+33 1 85 14 96 65
जर्मनी0800 6270502
यूनान21 1180 9433
ग्वाडेलूप0805 98 03 38
हंगरी06 80 200 148
आइसलैंड800 4177
आयरलैंड1800 832 663
इटली800 598 905
लातविया80 205 391
लिचेंस्टीन0800 566 814
लिथुआनिया0 800 00 163
लग्ज़मबर्ग800 40 005
माल्टा8006 2257
मार्टीनिक0805 98 03 38
मायोते+33 1 85 14 96 65
नीदरलैंड0800 3600010
न्यू कैलेडोनिया+33 1 85 14 96 65
नॉर्वे800 62 068
पोलैंड800 410 575
पुर्तगाल808 203 430
रियूनियन0805 98 03 38
रोमानिया0800 672 350
स्लोवाकिया0800 500 932
स्लोवेनिया080 688882
स्पेन900 906 451
सेंट बार्थेलेमी+33 1 85 14 96 65
सेंट मार्टिन+33 1 85 14 96 65
सेंट पिएरे और मिक्वेलान+33 1 85 14 96 65
स्वालबार्ड और जान मायेन800 62 425
स्वीडन020-012 52 41
वेटिकन सिटी800 599 102
वालिस और फ़्यूचूना+33 1 85 14 96 65

परिभाषाएं

अभौतिक अधिकार

आपकी सामग्री से जुड़े बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों और डेटा सुरक्षा अधिकारों के अतिरिक्त दूसरे अधिकार, जैसे कि फ़ोटो या वीडियो में अपनी खुद की इमेज का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का अधिकार, भले ही वह फ़ोटो या वीडियो आपका ना हो.

आपकी सामग्री

हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करके, Google पर जो चीजें बनाई, अपलोड, सबमिट, सेव, भेजी या शेयर की जाती हैं. जैसे:

  • आपके बनाए Docs, Sheets, और Slides
  • Blogger पर अपलोड किए गए आपके ब्लॉग पोस्ट
  • आप Maps पर जो समीक्षाएं सबमिट करते हैं
  • वीडियो, जिन्हें आप Drive पर सेव करते हैं
  • Gmail से भेजे गए ईमेल
  • Photos का इस्तेमाल करके दोस्तों के साथ शेयर की गई तस्वीरें
  • ऐसे यात्रा कार्यक्रम जिन्हें आप Google के साथ शेयर करते हैं

ईयू (यूरोपीय संघ) का कारोबार के लिए प्लैटफ़ॉर्म के बारे में रेगुलेशन

ऑनलाइन मध्यस्थता सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने से जुड़ा रेगुलेशन (ईयू) 2019/1150

उपभोक्ता

ऐसा व्यक्ति जो Google की सेवाओं का इस्तेमाल अपने व्यापार, कारोबार, काम, या पेशे से अलग निजी, गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करता है. इसमें ईयू (यूरोपीय संघ) के उपभोक्ता अधिकारों के लिए तय दिशा-निर्देशों की धारा 2.1 में बताए गए "उपभोक्ता" शामिल हैं. (कारोबारी उपयोगकर्ता देखें)

कमर्शियल गारंटी

कमर्शियल गारंटी एक वादा है, जिसे प्रॉडक्ट बेचने वाला व्यापारी या कंपनी अपनी इच्छा से करती है. यह उपभोक्ता को गड़बड़ी से जुड़ी कानूनी गारंटी के साथ मिलने वाली अतिरिक्त गारंटी होती है. कमर्शियल गारंटी देने वाली कंपनी सहमति देती हैं कि वे (a) चुनिंदा सेवाएं देंगी; या (b) खराब सामान की मरम्मत करेंगी, उसके बदले नया सामान देंगी या इसके लिए उपभोक्ता को रिफ़ंड देंगी.

कानूनी गारंटी एक कानूनी शर्त है. इसके तहत, अगर किसी डिजिटल कॉन्टेंट, सेवा या सामान में कोई गड़बड़ी या उसमें छिपी हुई कोई खराबी मिलती है, तो इसके लिए वही व्यापारी या कंपनी कानूनी तौर पर जवाबदेह होती है जिसने वह कॉन्टेंट, सेवा या सामान बेचा है.

कानूनी जवाबदेही

किसी भी तरह के कानूनी दावे से होने वाले नुकसान, चाहे वह दावा किसी अनुबंध, नुकसान (जिसमें लापरवाही शामिल है) या किसी दूसरी वजह से हुआ हो, भले ही ऐसे नुकसान का ठीक से अनुमान या अंदाज़ा लगाया जा सकता हो या नहीं.

कारोबारी उपयोगकर्ता

एक व्यक्ति या कोई इकाई जो उपभोक्ता नहीं है (उपभोक्ता के बारे में जानें).

ऐसा कानूनी अधिकार जो किसी मौलिक काम (जैसे कि ब्लॉग पोस्ट, फ़ोटो या वीडियो) बनाने वाले को यह फ़ैसला लेने देता है कि दूसरे लोग उसके मौलिक काम का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं और अगर हां तो उसका तरीका क्या होगा. इसके इस्तेमाल पर कुछ पाबंदियां लागू की जा सकती हैं और इससे जुड़े कुछ अपवाद भी हो सकते हैं.

कोई गड़बड़ी

यह एक कानूनी सिद्धांत है. किसी चीज़ को कैसे काम करना चाहिए और वह असल में कैसे काम करती है, इस अंतर को यह सिद्धांत समझाता है. कानून के तहत, किसी चीज़ को कैसे काम करना चाहिए, यह उसे बेचने वाले व्यापारी या कंपनी की दी गई जानकारी के हिसाब से तय होता है. उदाहरण के लिए, प्रॉडक्ट की क्वालिटी और परफ़ॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक है या नहीं और वह प्रॉडक्ट उस काम के लिए सही है या नहीं जिसके लिए उसे आम तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

खंंडन

किसी की कानूनी जवाबदेही का दायरा बताने वाला बयान.

ट्रेडमार्क

व्यापार में इस्तेमाल होने वाले निशान, नाम, और इमेज जिनसे किसी व्यक्ति या संगठन के उत्पाद या सेवाएं दूसरे व्यक्ति या संगठन के उत्पाद या सेवाओं से अलग पहचानी जा सकती हैं.

देश के हिसाब से लागू होने वाली सेवा की शर्तें

अगर आपके पास Google खाता है, तो हम आपके खाते को किसी देश (या इलाके) से जोड़ते हैं, ताकि हम इन चीज़ों के बारे में पता लगा सकें:

अगर आपने खाते से साइन आउट किया हुआ है, तो सेवा की शर्तें उस देश या इलाके के हिसाब से लागू होती हैं जहां आप Google की सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर आपके पास Google खाता है, तो आप यह देख सकते हैं कि लागू की गई सेवा की शर्तें किस देश के हिसाब से हैं. ऐसा करने के लिए, आपको अपने खाते में साइन इन करना पड़ेगा.

नुकसान की भरपाई करना या क्षतिपूर्ति

अनुबंध के मुताबिक किसी व्यक्ति या संगठन की वह जवाबदेही जिसके मुताबिक उसे किसी दूसरे व्यक्ति या संगठन को मुकदमे जैसी कानूनी कार्यवाही में हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी.

बौद्धिक संपत्ति के अधिकार (आईपी अधिकार)

ऐसी चीज़ों पर अधिकार जिसे बनाने में किसी व्यक्ति के दिमाग का इस्तेमाल हुआ हो. इनमें आविष्कार (पेटेंट के अधिकार), साहित्य और कला से जुड़ी चीज़ें (कॉपीराइट), डिज़ाइन (डिज़ाइन के अधिकार), और व्यापार में इस्तेमाल होने वाले चिह्न, नाम, और इमेज (ट्रेडमार्क) शामिल हैं. बौद्धिक संपत्ति पर आपका, किसी दूसरे व्यक्ति या किसी संगठन का अधिकार हो सकता है.

संगठन

एक कानूनी इकाई (जैसे कोई निगम, गैर-लाभकारी संगठन या स्कूल), न कि कोई व्यक्ति.

सहायक कंपनी

ऐसी इकाई जो Google ग्रुप की कंपनियों यानी Google LLC और उसके नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित है, जिनमें ईयू (यूरोपीय संघ) में उपभोक्ता सेवाएं देने वाली ये कंपनियां शामिल हैं: Google Ireland Limited, Google Commerce Ltd, और Google Dialer Inc.

सेवाएं

इन शर्तों के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली Google की सेवाएं, ऐसे प्रॉडक्ट और सेवाएं हैं जिनके नाम https://policies.google.com/terms/service-specific पर दिए गए हैं. इनमें ये सेवाएं शामिल हैं:

  • ऐप्लिकेशन और साइटें (जैसे कि Search और Maps)
  • प्लैटफ़ॉर्म (जैसे कि Google Shopping)
  • दूसरी सेवाओं के साथ जोड़ी गई सेवाएं (जैसे कि दूसरी कंपनियों के ऐप्लिकेशन या साइटों में जोड़े गए Maps)
  • डिवाइस और अन्य प्रॉडक्ट (जैसे कि Google Nest)

इनमें से कई सेवाओं में ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल होता है जिसे स्ट्रीम किया जा सकता है या जिसके साथ इंटरैक्ट किया जा सकता है.

यह नए टैब में खुलता है(इससे फ़ुटनोट खुलता है)