[go: up one dir, main page]

मुफ्त एसएसएल प्रमाणपत्र के साथ आज ही अपनी साइट सुरक्षित बनाएं

एन्क्रिप्टेड कनेक्शंस द्वारा अपनी वेबसाइट और अपने विज़िटर्स को सुरक्षित रखें। हमारे सभी प्लान्स पर उपलब्ध एसएसएल प्रमाणपत्र के साथ अपने ब्रांड की विश्वसनीयता और अपनी सर्च इंजन रैंकिंग बढ़ाएं।
मुफ्त एसएसएल प्रमाणपत्र के साथ आज ही अपनी साइट सुरक्षित बनाएं

मुफ्त एसएसएल प्रमाणपत्र, हमारे सभी प्लान्स में समाविष्ट

हमारे होस्टिंग प्लान्स में से अपना प्लान चुनें और अपनी खरीद पर मुफ्त एसएसएल प्रमाणपत्र पाएं।

मुफ्त एसएसएल प्रमाणपत्र और सशुल्क एसएसएल प्रमाणपत्र के बीच के अंतर

Hostinger के मुफ्त एसएसएल प्रमाणपत्र उतने ही सुरक्षित हैं जितना कि कोई सशुल्क एसएसएल प्रमाणपत्र। चूंकि हम PCI DSS के अनुरूप डोमेन-सत्यापित प्रमाणपत्र का उपयोग करते हैं, इसलिए यह एक स्टैंडर्ड एसएसएल है जो सभी प्रकार की वेबसाइट्स की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट है।
सुरक्षा के स्तर को लेकर निःशुल्क और सशुल्क एसएसएल प्रमाणपत्रों के बीच कोई अंतर नहीं है। दोनों ही आपके विज़िटर्स को आपकी वेबसाइट से जुड़ने के लिए शक्तिशाली एन्क्रिप्शन प्रदान करते हैं।
दोनों ही यह चिन्हित करते हैं कि आपकी वेबसाइट जोखिम-मुक्त है - जैसे कि मुख्य ब्राउज़रों के एड्रेस बार पर HTTPS प्रीफिक्स और पैडलॉक आइकॉन दिखाना।
हम सभी प्रमाणपत्र स्वचालित रूप से और निःशुल्क रिन्यू करते हैं, ताकि हमारे उपयोगकर्ताओं का अनुभव सुविधाजनक बना रहे और उनके पैसे भी बचें।
मुफ्त एसएसएल प्रमाणपत्र और सशुल्क एसएसएल प्रमाणपत्र के बीच के अंतर

आपको एसएसएल प्रमाणपत्र की आवश्यकता क्यों है?

अपनी वेबसाइट को सुरक्षित बनाएं

अपनी वेबसाइट पर एसएसएल प्रमाणपत्र ऐड करने से आप अपने विज़िटर्स की निजी जानकारी अनधिकृत लोगों से बचाए रखते हैं। साथ ही हमारे एसएसएल प्रमाणपत्र 256-बिट एन्क्रिप्शन का उपयोग करते हैं, जो कि इस उद्योग में डेटा सुरक्षा का मानक है।
आपको एसएसएल प्रमाणपत्र की आवश्यकता क्यों है?

PCI DSS मानकों का पालन करें

ऐसे ऑनलाइन व्यवसाय जो ऑनलाइन भुगतान स्वीकारते हैं और अपने विज़िटर्स के क्रेडेंशियल्स संभालते हैं, उनके लिए PCI सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है, जिसमें एसएसएल सुरक्षा का भी समावेश है। अपनी वेबसाइट पर इस सुरक्षा उपाय के न होने से आप अपने विज़िटर्स को जोखिम में डालते हैं और नियमों का पालन करने से चूकते हैं।
PCI DSS मानकों का पालन करें

विश्वास की नीव रखें

जब आप अपनी वेबसाइट पर एसएसएल सुरक्षा सक्रिय करते हैं, तब आपकी साइट का URL HTTPS से शुरू होता है और एड्रेस बार में पैडलॉक का चिन्ह भी दिखाई पड़ता है। ये तत्व आपके विज़िटर्स को बताते हैं कि आपकी वेबसाइट एसएसएल का उपयोग करती है और जोखिम-मुक्त है। उन्हें आश्वासन मिलता है कि उनके क्रेडेंशियल्स और भुगतान की जानकारी सुरक्षित बने रहेंगे।
विश्वास की नीव रखें

Google पर अपनी रैंकिंग बढ़ाएं

एसएसएल प्रमाणपत्र सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करता है और साइट के URL में HTTPS प्रीफिक्स जोड़ता है, जिसे सर्च इंजन एक अच्छे ब्राउज़िंग अनुभव के लिए महत्वपूर्ण मानता है। इसी कारण एसएसएल-प्रमाणित वेबसाइट्स के Google सर्च परिणामों में उच्च स्थान प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। और फलतः उनकी विज़िबिलिटी और ऑर्गनिक ट्रैफिक में वृद्धि होती है।
Google पर अपनी रैंकिंग बढ़ाएं

एसएसएल प्रमाणपत्र कैसे काम करता है?

01

कनेक्शन स्थापित करना

वेबसाइट्स को सार्वजनिक कुंजी और निजी कुंजी सफतापूर्वक एसएसएल प्रमाणपत्र प्राप्त करने या खरीदने पर मिलती हैं। जब उपयोगकर्ता वेबसाइट एक्सेस करते हैं, तब उनके ब्राउज़र एसएसएल प्रमाणपत्र और सार्वजनिक कुंजी के लिए अनुरोध करते हैं ताकि यह सत्यापित कर सकें कि फलां वेबसाइट भरोसेमंद है या नहीं।
02

डेटा एन्क्रिप्शन

यदि एसएसएल सफलपूर्वक इंस्टॉल हो जाता है, तो ब्राउज़र दो सममित कुंजी जनरेट करता है और उनमें से एक सार्वजनिक कुंजी के उपयोग से वेब सर्वर के पास भेजता है। एक बार वह सर्वर के पास पहुंच जाए, तो सर्वर उसे अपनी निजी कुंजी के उपयोग से डिक्रिप्ट करता है। इससे अब ब्राउज़र और सर्वर के बीच डेटा के आदान-प्रदान के लिए सुरक्षित कनेक्शन स्थापित हो जाता है।
03

दृश्य संकेतक

किसी वेबसाइट पर सफलतापूर्वक एसएसएल प्रमाणपत्र इंस्टॉल होने के कई संकेतक होते हैं - जैसे कि एड्रेस बार पर पैडलॉक आइकॉन का दिखाना और वेबसाइट के URL में HTTPS प्रीफिक्स का होना। प्रमाणपत्र के प्रकार के आधार पर आप अपनी वेबसाइट की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए उस पर साइट सील भी प्रदर्शित कर सकते हैं।

एसएसएल प्रमाणपत्र के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएसएल प्रमाणपत्र और प्लान्स के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें

SSL (सिक्योर सॉकेट्स लेयर) या TLS (ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी) एक सुरक्षा प्रोटोकॉल है जो वेबसाइट और वेब ब्राउज़र के बीच होने वाले संचार को एन्क्रिप्ट करता है। इससे वेबसाइट और आगंतुकों के बीच साझा हो रहे डेटा को अनधिकृत लोगों द्वारा एक्सेस करने या देखने से रोका जा सकता है।

किसी वेबसाइट की पहचान प्रमाणित करने और ब्राउज़रों को उस वेबसाइट के सुरक्षित होने के बारे में बताने के लिए प्रमाणपत्र प्राधिकारी यानी कि सर्टिफिकेट अथॉरिटी (CA) एसएसएल प्रमाणपत्र जारी करते हैं।

एसएसएल के लाभ कई हैं - जैसे बेहतर सुरक्षा, ब्रांड के प्रति लोगों के बढ़ता हुआ भरोसा और सर्च इंजन पर उच्च रैंकिंग। ऐसा इसलिए है क्योंकि एसएसएल प्रमाणपत्र अच्छे वेबसाइट सुरक्षा उपायों का संकेत देते हैं जिनकी अपेक्षा उपयोगकर्ता और सर्च इंजन करते हैं।

आपकी वेबसाइट पर एसएसएल प्रमाणपत्र है या नहीं, यह जांचने के लिए देखें कि क्या ब्राउज़र के एड्रेस बार पर पैडलॉक आइकॉन और आपके डोमेन नाम से पहले https:// दिखाई दे रहे हैं।

सत्यापन स्तर के अनुसार SSL/TLS प्रमाणपत्र तीन प्रकार के होते हैं:

डोमेन सत्यापन प्रमाणपत्र (DV) के लिए प्रमाणपत्र प्राधिकारी (CA) केवल ईमेल, फोन या DNS रिकॉर्ड के माध्यम से आपको आपना डोमेन स्वामित्व सत्यापित करने के लिए कहेंगे।

संगठन सत्यापन प्रमाणपत्र (OV) मध्यम स्तर का सत्यापन प्रदान करते हैं। प्रमाणपत्र प्राधिकारी आमतौर पर उन दस्तावेजों की जांच करते हैं जो कंपनी का नाम, संपर्क जानकारी और कानूनी स्थिति की पुष्टि करते हैं।

विस्तारित सत्यापन प्रमाणपत्र (EV) उच्चतम स्तर का सत्यापन प्रदान करते हैं। प्रमाणपत्र प्राधिकारी रेजिस्ट्रन्ट के भौतिक स्थान, कानूनी स्थिति और अन्य जानकारी को सत्यापित करने के लिए व्यापक पृष्ठभूमि जांच करते हैं।

एसएसएल प्रमाणपत्र एक साथ कितनी वेबसाइट्स को सुरक्षित बना पाते हैं, इस आधार पर उन्हें अलग-अलग प्रकारों में बांटा जा सकता है। सिंगल डोमेन प्रमाणपत्र एक डोमेन और उसकी उप-निर्देशिकाओं की सुरक्षा करते हैं। वाइल्डकार्ड प्रमाणपत्र एक डोमेन और उसके एकाधिक सबडोमेन की सुरक्षा के लिए बने हैं। और मल्टी-डोमेन प्रमाणपत्र एकाधिक असंबंधित डोमेन को सुरक्षित बनाने के होते हैं।

सभी प्रकार के SSL/TLS प्रमाणपत्र समान स्तर का एन्क्रिप्शन प्रदान करते हैं। हालांकि, कुछ वेबसाइट्स को अपनी वैधता का प्रमाण देने या एक साथ कई डोमेन सुरक्षित बनाने के लिए अधिक उच्च स्तर के सत्यापन की आवश्यकता होती है।

जब आप Hostinger के प्लान्स खरीदते हैं, तो साथ ही आपको मुफ्त एसएसएल भी प्रदान किया जाता है। जो उपयोगकर्ता अपनी वेबसाइट के लिए नई वेब होस्टिंग खरीदने के साथ-साथ बिना अतिरिक्त खर्च के एसएसएल/टीएलएस प्रमाणपत्र का विषय भी सुलझाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सर्वोत्तम विकल्प है।

आमतौर पर नया एसएसएल प्रमाणपत्र कुछ ही मिनटों में सक्रिय हो जाया करता है - आपको केवल उसे अपनी वेबसाइट पर इंस्टॉल करने की आवश्यकता है।

Hostinger पर आपके द्वारा बनाए गए हर नए डोमेन पर SSL सर्टिफिकेट स्वचालित रूप से इंस्टॉल कर दिया जाएगा। यदि मुफ्त SSL सर्टिफिकेट के इंस्टॉलेशन को लेकर आपके कोई सवाल हैं, तो कृपया हमारी 24/7 ग्राहक सफलता टीम से संपर्क करें।

एसएसएल प्रमाणपत्र को मैन्युअली रिन्यू करने के लिए आपको सर्टिफिकेट साइनिंग रिक्वेस्ट (CSR) करनी होगी, फॉर्म भरना होगा और प्रमाणपत्र का नवीनतम संस्करण इंस्टॉल करना होगा।

Hostinger पर आपको अपना एसएसएल प्रमाणपत्र मैन्युअली इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि हम स्वचालित रिन्यूअल की सुविधा प्रदान करते हैं।

जी हां। वेबसाइट की सुरक्षा Google के लिए उच्च रैंकिंग का महत्वपूर्ण कारक है।

यदि आपकी वेबसाइट पर एसएसएल प्रमाणपत्र है, तो सर्च परिणामों में उच्च स्थान प्राप्त करने की आपकी संभावना बढ़ जाती है।

जी हां। यदि आपने कोई अन्य एसएसएल प्रदाता चुना है, तो आप हमारे वेब होस्टिंग कंट्रोल पैनल के माध्यम से कस्टम एसएसएल प्रमाणपत्र इंस्टॉल कर सकते हैं।

इस कस्टम SSL सर्टिफिकेट इंस्टॉलेशन गाइड में दिए आसान चरणों का पालन कर आप चुटकियों में एसएसएल प्रमाणपत्र इंस्टॉल कर पाएंगे।